धर्मवीर राजनीतिक सुचिता व सामाजिक सेवा के प्रकाश पुंज प्रतीक थे।

प्रयागराज: धर्मवीर समाजिक संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों एवं विभिन राजनीतिक दलों के नेताओं ने आज 22/12/2020 को प्रयागराज में प्रदेश के भूतपूर्व गृहमंत्री व केंद्रीय श्रम मंत्री स्व० धर्मवीर जी की 36वी० पुण्यतिथि पर वैदिक रीति से हवन पूजन के पश्चात् ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने उनके दिखाए हुए मार्ग पर चल कर समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लिया और उन्हें सेवा संघर्ष एवं शालीन राजनीति का प्रतीक बताया। सपा नेता ऋचा सिंह ने उन्हें याद करते हुए कहा की स्व० धर्मवीर जी ने इलाहाबाद कौशंभी के द्वाबा से निकल कर प्रदेश व देश में राजनीतिक पटल पर नाम रोशन किया।

पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना ने कहा कि धर्मवीर जी स्वतंत्रत्रा आंदोलन की विरासत में पैदा हुए प्रखर देशभक्त थे। वे बड़े विद्वान तथा प्रबुद्ध विचारक थे। समाजिक विषमता की पीड़ा को उन्होंने अपने जीवन काल से ही झेला था। इस कारण वे जो भी काम करते थे, उसका चिंतन राष्ट्र की स्वतंत्रता के साथ साथ युगों से चली आ रही सामाजिक विषमताओं को दूर करने के संकल्प के रूप में रहता था। वरिष्ठ सपा नेता इसरार अहमद ने कहा कि धर्मवीर जी का देश के दबे कुचले मज़लूम लोगों के उत्थान के लिए योगदान सराहनीय रहा। वारिठ नेता मोईनउद्दिन ने कहा की उनके बताए आदर्शो व रास्ते पर चल कर समाज में समानता लाने के साथ-साथ राष्ट्र को तरक्की की ओर ले जाया जा सकता है। भाजपा नेता रामभजन त्रिपाठी ने कहा की उन्होंने सर्वसमज व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के हकों के लिए आजीवन संघर्ष किया और प्रत्येक मंत्रालय में उनके द्वारा समाज के सभी वर्गों के हित में किए गए कार्य आज भी याद किए जाते हैं। श्रीसत्ता पासी पत्रिका के संपादक अजय सरोज ने कहा कि धर्मवीर जी के आदर्शो को अपनाकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

पुण्यतिथि श्रधांजलि माल्यार्पण सभा में धर्मवीर समाजिक संस्थान द्वारा सैकड़ों ग़रीबों व ज़रूरतमंदों को शीतलहरी से बचाव हेतु कंबल वितरण व माल्यार्पण किया गया जिसमें कांग्रेस भाजपा सपा जनसत्ता दल बसपा के सम्मानित नेताओं में मुख्य रूप से सुलेम सरांय मेला कमेटी अध्यक्ष दिनेश केसरवानी सुलेम सराय व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल केसरवानी पूर्व चेयरमैन भरवारी टाउन एरिया कैलाश केसरवानी इसरार अहमद मोईनउद्दिन चाचा बबलू यादव प्रधान बुद्धू लाल नेता जी प्रधान हटवा शिबली आनंद आर्य दिनेश आर्य ठाकुर रंजन सिंह नीलू चौरसिया विधि मौर्य अतुल मल्होत्रा आर्य समाज के प्रधान अजीत आर्य रामसुरेमन आर्य बद्रीप्रसाद पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह बीएल सरोज गुलाब कोरी शाश्वत आर्य भैयाराम पासी सूर्यवीर चंदन पासी बोधराज पटेल लियाकत अली पंडित कमल शर्मा जनसत्ता दल अखिलेश गुप्ता डॉक्टर पंकज पांडे उदयवीर सिंह बांकेबिहारी तिवारी अभिषेक सिंह निसार अहमद रवि दुबे अमित पांडे कृष्णराज सिंह राणा रवि जी लेखक धर्मेंद्र कुमार पांडे मनीष पांडे विपिन पाल रावत अभिषेक सिंह संगम लाल निजी सचिव मनोज कुमार अफसर अहमद दिलीप सोनी रामखेलावन संगम लाल पांडे कमलेश सिंह सिंगरौर छात्र नेता सुनील सरोज राजकुमार राम संतोष कनौजिया एडवोकेट नमस्ते जी खेड़ा अंकुर केसरवानी अन्नू साहू दिलीप आर्य बहल चाचा आत्मप्रकाश बद्री प्रशाद रंजीत उर्फ़ धाकड़ पासी देवेन्द्र आर्य आदि ने माल्यार्पण कर धर्मवीर जी को श्रधांजलि अर्पित किया।

DharmvirSocialFoundation_PRJ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *