बेरोजगारी ,निजीकरण व प्रदेश की बिगड़ी कानून ब्यवस्था के ख़िलाफ़ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

कौशाम्बी। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर शुक्रवार को जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। देशमें बढ़ती बेरोजगारी,, किसानों की कर्ज माफी देश व प्रदेश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था और सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों का निजीकरण ,बिजली दरों में बढ़ोतरी के साथ प्रदेश की खराब हो रही कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी की अगुवाई में उप जिलाधिकारी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से रामसजीवन निर्मल(पूर्व विधायक),तलत अजीम जी,फैसल अली, राजेन्द्र त्रिपाठी जी,शाहिद सिद्दीकी जी,शशि त्रिपाठी,सफीक,आशीष कुमार पप्पू,, देवेश श्रीवास्तव( यूथ जिलाध्यक्ष) वेद प्रकाश पांडे , रजनीश पांडे, हेमंत रावत,अतिन केसरवानी , मोहम्मद हारुन,इजहार अब्बास,जितेंद्र शर्मा,अनिल पांडे,बरसाती लाल पंडा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *