शिक्षक उर्मिला पासी नें सिंगापुर में दिलाया भारत को गोल्ड मेडल

मुंबई :आप सभी साथियों को बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है की पासी समाज की शान बढाने वाली श्रीमती उर्मिला देवी पासी जी, जिन्होने 6 और 7 जुलाई को सिंगापुर में SG Open Master T & F Singapore All ages 5000m walk में गोल्ड मेडल दिलाकर भारत देश और पासी समाज का नाम रोशन किया है। उर्मिला जी उत्तर प्रदेश के भदोई जनपद की मूलनिवासी हैं। आप पेशे से शिक्षिका हैं।

9 जुलाई को उर्मिला जी का मुम्बई में प्रथम आगमन हुआ और उनका स्वागत सत्कार अखिल भारतीय पासी विकास मंडल (रजि.) मुम्बई के केंद्रीय कार्यालय किया गया। श्रीमती उर्मिला जी को अखिल भारतीय पासी विकास मंडल मुम्बई के तरफ से स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

जिसमे माननीय अध्यक्ष उमेश पासी, उपाध्यक्ष प्रकाश पासी, उपाध्यक्ष विजय नारायण पासी, महामंत्री प्रो. विरेन्द्र पासी, हरिलाल सरोज, रामसुरेश पासी, मिठाई लाल सरोज, प्रेमनाथ सरोज, रमाशंकर सरोज, राजकुमार पासी, शोभनाथ सरोज, एस. प्रसाद, महेश सरोज, माताप्रसद सरोज, आनंद सरोज, लालचन्द्र सरोज, उमापती पासी, राधे सरोज, शंकर लाल पासी, अनु सरोज, संगीता सरोज, धर्मेन्द्र सरोज, दुर्गेश सरोज की उपस्थिति वंदनी

श्रीमती उर्मिला देवी पासी जी पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेमइपुर, भदोही से है। सिंगापुर में मास्टर एथलेटिक्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाली जाबांज शिक्षिका को बहुत बहुत बधाई।

सभी से मिलने एवं स्नेह तथा सत्कार से उर्मिला जी बहुत प्रसन्न हुए तत्पश्चात उन्होंने ने अखिल भारतीय पासी विकास मंडल को आभार प्रकट किया।

ऐसी तेजस्वी एवं प्रेरणा स्त्रोत नारी माननीय उर्मिला जी को हमारा पासी समाज भविष्य के लिए बहुत सारी शुभकामाएं देता और गर्व महसूस करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *