पासी समाज के युवा विधायक बंटी चौधरी बने भभुआ के प्रभारी 


बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटि तथा बिहार कांग्रेस के मुखिया अशोक चौधरी ने आगामी बिहार विधान पार्षद चुनाव के लिए जमुई जिले के सिकंदरा विधानसभा के विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी को कैैमुर (भभुआ) जिले का प्रभार सौंपा है ।  ये निर्णय अशोक चौधरी ने बंटी चौधरी के कुशल नेतृत्व तथा बेहतर कार्यकुशलता को देखते हुए पार्टी को विधान पार्षद चुनाव में मजबुती प्रदान करने के लिए लिया है । इस निर्णय का एक खास वजह बंटी चौधरी  की युवा तथा उर्जावान होना है तथा साथ ही साथ युवाओं के बीच उनकी  लोकप्रियता भी ईस निर्णय की एक खास वजह है । बंटी चौधरी बिहार मे पासी समाज के सबसे कम उम्र के युवा  विधायक है ।  आपलोगो को बता दु कि जिस भभुआ जिले का ईनको प्रभार मिला है वहा के मोहनिया बिधानसभा मे पासी वोटर्स एक अच्छी तादाद में है तथा पिछले विधानसभा चुनाव मे महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस के सीट पर पासी जाति के उम्मीदवार संजय पासी चुनाव लड़े थे लेकिन दुसरे स्थान पर रहे। मोहनिया विधानसभा से दिवंगत विधायक स्वं सुरेश पासी तीन बार विधायक रह चुके है । अध्यक्ष ने यह उम्मीद जताई है कि आगामी विधान परिषद चुनाव में युवा विधायक पार्टी में नए जोश का संचार करेंगे और विधायक की कार्य कुशलता से पार्टी एक बार फिर से नई ऊंचाई को छुएगी।साथ ही प्रदेश में युवाओं को नेतृत्व करने का मौका भी मिलेगा। पार्टी द्वारा बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर विधायक चौधरी ने प्रदेश नेतृत्व को भरोसा दिलाया है कि वे पार्टी के उम्मीदों पर अपना सबसे बेहतर योगदान देंगे।

अमित कुमार                                                  दिनारा रोहतास सासाराम                                 प्रतिनिधि बिहार प्रदेश 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *